
Congress Party Mandlam President removed from the post and expelled from the party as well.
देहरादून ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : एक कठोर फैसला लेते हुए कांग्रेस के एक मंडल अध्यक्ष को जिलाध्यक्ष ने पार्टी के पद से हटाने के साथ ही निष्कासित कर दिया है
कांग्रेस पार्टी के परवादून जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने जानकारी देते हुए बताया है कि कांग्रेस रानीपोखरी मंडलम के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किए गए सुमित कुमार को निष्कासित किया गया है
श्री उनियाल ने बताया कि सुमित कुमार कांग्रेस पार्टी के निर्देशों के अनुसार आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में लगातार उदासीनता बरत रहे थे।
उनको कई बार मौखिक रूप से चेतावनी दी गई, परन्तु उनकी निष्क्रियता बनी रही।
कुछ दिनों से पार्टी पदाधिकारियों के माध्यम से सूचनाएं मिल रही थीं कि सुमित कुमार विपक्षी दलों के साथ सक्रिय हैं।
उक्त सभी बातों को संज्ञान में लेते हुए सुमित कुमार को कांग्रेस के रानीपोखरी मंडलम् अध्यक्ष पद से मुक्त किया जाता है।
साथ ही, उनको कांग्रेस पार्टी से निष्कासित किया जाता है