Dehradun

डोईवाला में रोड एक्सीडेंट, 2 लोकल युवकों सहित कुल तीन घायल

देहरादून : ( रजनीश प्रताप सिंह तेज )

आज शाम डोईवाला में अलग-अलग सड़क दुर्घटना हुई है

जिसमें दो स्थानीय युवकों सहित तीन व्यक्ति घायल हुए हैं

पहली सड़क दुर्घटना

पहला रोड एक्सीडेंट आज शाम लगभग 5:40 पर हुआ

एक प्लैटिना बाइक HR 20 A B 9815 सवार व्यक्ति देहरादून से डोईवाला की दिशा में आ रहा था

इस दौरान जब वह लच्छीवाला फ्लाईओवर के नीचे से डोईवाला के पुराने मार्ग से गुजर रहा था

इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और एक्सीडेंट हो गया

घायल व्यक्ति की पहचान 19 वर्षीय शिवम के रूप में की गई है

शिवम के पिताजी का नाम अजीत सिंह है

शिवम मूलत: हरियाणा का रहने वाला है

वह भारतीय डाक विभाग में पोस्टमैन है

मौके पर दुर्घटना होने पर डोईवाला निवासी मोहम्मद तौय्यब और अन्य व्यक्तियों ने तत्काल घायल शिवम को दुर्घटना स्थल से उठाया

एक प्राइवेट वाहन के माध्यम से घायल शिवम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला लाया गया जहां से उसे हिमालयन अस्पताल रेफर कर दिया गया

जानकारी के मुताबिक शिवम ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था जिस वजह से उसके सिर में काफी चोट आई हैं

दूसरा रोड एक्सीडेंट

दूसरी सड़क दुर्घटना आज शाम लगभग 7:00 बजे हुई है

डोईवाला के सौंग नदी पुल पर दो बाइक सवार की आमने-सामने की टक्कर हुई है

इस सड़क दुर्घटना में सामाजिक कार्यकर्ता और ‘सर्प मित्र’ के रूप में प्रसिद्ध भारत भूषण कौशल के भतीजे को चोट आई है

भारत भूषण कौशल के भाई अश्वनी कौशल का 22 वर्षीय पुत्र गौतम कौशल और केशव पुरी निवासी राहुल पुत्र ओमप्रकाश उम्र 25 वर्ष इस सड़क दुर्घटना में घायल हुए हैं

राहुल और गौतम कौशल की बाइक की आमने-सामने की टक्कर हुई है जिससे दोनों घायल हुए हैं

एक ई-रिक्शा के माध्यम से गौतम कौशल को जॉलीग्रांट अस्पताल ले जाया गया

जहां से घायल गौतम कौशल को बाद में देहरादून के कैलाश हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है

Related Articles

Back to top button
investvostok.ru