pinko казино
CrimeDehradunUttarakhand

तो पिस्तौल दिखाकर ऐसे हुई थी, भानियावाला से कार में लिफ्ट देने के बाद महिला से लूट

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
रजनीश प्रताप सिंह ‘तेज’

देहरादून : डोईवाला के भानियावाला तिराहे से एक महिला को कार में लिफ्ट देने के बाद रानीपोखरी क्षेत्र में उसके साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया.

दरअसल रानीपोखरी में रहने वाली एक महिला डोईवाला के लालतप्पड़ में मोचीको कंपनी में जॉब करती हैं वह रोज रानीपोखरी से सुबह कंपनी में जाकर शाम को वापस घर आ जाती है.

6 अक्टूबर की शाम को लगभग 7:30 बजे जब वह भानियावाला तिराहे पर खड़ी होकर अपने घर जाने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रही थी.

तभी एक कार वाले ने गाड़ी रोक कर कहा कि मैं भी रानीपोखरी की तरफ जा रहा हूं.

कार चालक के यह कहने पर वह महिला उस कार में बैठ गई.

जब वह कार रानीपोखरी पहुंची तो महिला के द्वारा उसे रानीपोखरी में गाड़ी रोकने को कहा गया तो उसमें बैठे एक व्यक्ति ने महिला को पिस्तौल दिखाकर उसका बैग छीन लिया और गाड़ी को ना रोक कर उसे तेज भगाने लगा.

जब महिला चिल्लाने लगी तो उसने डांडी चौक के आसपास गाड़ी धीरे कर दी जिस पर यह महिला कार का दरवाजा खोलकर गाड़ी से नीचे उतर गई.

इस महिला ने बताया कि वह इस घटना से काफी डर गई थी और इस बारे में उसने किसी को भी नहीं बताया

लेकिन बाद में उसके द्वारा थाना रानीपोखरी में अज्ञात कार चालक और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ लूट का केस दर्ज कराया है.

इस घटना के प्रकाश में आने के बाद रानीपोखरी पुलिस द्वारा एक टीम गठित की गई है और क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरा को खंगाला जा रहा है और आरोपियों की खोजबीन की जा रही है.

Related Articles

Back to top button
пинап