pinko казино
DehradunUttarakhand

भानियावाला में सड़क चौड़ीकरण को लेकर सांसद निशंक से लगाई गुहार

ऋषिकेश राजमार्ग के चौड़ीकरण से प्रभावित होने वाले व्यापार मंडल भानियावाला ने पूर्व शिक्षा मंत्री और हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक से मुलाकात कर वैकल्पिक मार्ग के लिए गुहार लगाई है.

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज़ से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
रजनीश प्रताप सिंह ‘तेज़’

देहरादून : गौरतलब है कि भानियावाला क्षेत्र में एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जाना है जिसको लेकर स्थानीय दुकानदार सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रभावित हो रहे हैं.

आज भाजपा पदाधिकारियों के साथ दुकानदारों ने हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक से मुलाकात कर वैकल्पिक मार्ग खोजने की प्रार्थना की है.

सांसद निशंक ने तत्काल नेशनल हाईवे के प्रोजेक्ट मैनेजर को फोन पर बातचीत कर इस प्रकरण में भानियावाला बाजार को बचाने के लिए वैकल्पिक मार्ग के लिए विचार करने हेतु निर्देश दिए हैं.

इस मौके पर मुलाकात करने वालों ने सांसद निशंक को एक ज्ञापन भी दिया है .

ज्ञापन देने वालों में भाजपा महिला मोर्चे की पूर्व जिला अध्यक्ष कुसुम सिद्धू ,पूर्व ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह नेगी, सांसद प्रतिनिधि रविंद्र बेलवाल ,राजन गोयल,प्यारेलाल कोठारी ,संपूर्णानंद ध्यानी आदि उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
пинап