pinko казино
DehradunHaridwarUttarakhandVideo

सौंग नदी में मिला हाथी का शव

रायवाला राजाजी पार्क के पास वाले गांव में सौंग नदी में एक हाथी का शव मिला है.

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज़ से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करे 8077062107
प्रियंका प्रताप सिंह

देहरादून: आज सुबह ग्रामीणों को नदी में हाथी पड़ा हुआ देखा जिसके बाद राजाजी पार्क कर्मियों को सूचना दी गयी मौके पर पार्क के मोतीचूर रेंज के अधिकारी महेंद्र गिरी गोस्वामी ने अपनी फ़ोर्स के साथ पहुंचे

रेंज के अधिकारी रेंजर महेंद्र गिरी ने बताया कि मृत हाथी बीती 17 फ़रवरी को रेंज के गूलर पढ़ाव बीट में दो हाथियों के हुए भिडंत में घायल हुआ हाथी हैं.

मृत हाथी के शरीर पर घावों के निशान दिख रहे हैं।दो दिन पहले दो हाथियों की भिड़ंत हुई थी सत्यनराय मंदिर सेक्शन में एक की मौत हो गयी थी,यह दूसरा बताया जा रहा है. हालाँकि अभी पुष्टि नहीं हुई हैं.

राजाजी पार्क के निदेशक अखिलेश तिवारी ने पुष्टि की है मृत हाथी मिलने की हाथी का पोस्टमॉर्टेम किया जायेगा उसके बाद पार्क क्षेत्र में ही दफना दिया जायेगा।

मौके पर उप वन क्षेत्राधिकारी जेपी अन्थवाल, एसपी जखमोला व रविन्द्र बहुगुणा सहित वन दरोगा मनोज चौहान, बीत अधिकारी नरेन्द्र सिंह गुसाईं, विक्रम सिंह पुंडीर, सिरेंद्र जोशी मौजूद रहे. 

Related Articles

Back to top button
пинап