DehradunPolitics

नरेंद्र मोदी के सत्ता में 20 साल पूरे होने पर,भाजपाइयों ने चलाया सफाई अभियान

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
“यूके तेज” से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107

देहरादून : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में 20 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलाया

भारतीय जनता पार्टी के डोईवाला मंडल के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना प्रेरणास्रोत बताया

गुजरात के मुख्यमंत्री और उसके बाद देश के प्रधानमंत्री के रूप में कुल मिलाकर 20 वर्ष पूरे करने के उपलक्ष्य में डोईवाला मंडल के कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा की आज ही के दिन 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी

उन्होंने जिस तरह से पूरे देश और दुनिया को विकास का गुजरात मॉडल पेश किया है वह ऐतिहासिक है

यही कारण है की देश की जनता और पार्टी का आशीर्वाद उन्हें मिला है और वह देश के प्रधान सेवक के रूप में निरंतर जनता और देश की सेवा में रात दिन जुटे हुए हैं

मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल ने कहा की नरेंद्र मोदी ने एक से बढ़कर एक अभियान चलाए हैं जिससे पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन हुआ है

स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरणा लेते हुए आज भाजपा कार्यकर्ता अपने मंडल में सफाई अभियान चला रहे हैं

मंडल उपाध्यक्ष वेद प्रकाश कंडवाल ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा आज डोईवाला मंडल के भानियावाला नहर के पास स्वच्छता अभियान चलाया गया

अवसर पर मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, जिला मीडिया प्रभारी सम्पूर्ण रावत, मंडल महामंत्री मनवर नेगी , जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रदीप नेगी , मंडल उपाध्यक्ष वेद प्रकाश कंडवाल ,

सभासद हिमांशु राणा , संदीप नेगी , ईश्वर रौथाण , नितिन बड़थ्वाल , मुकेश पँवार, दीपक नेगी , परिपूर्णानंद मिश्रा , प्रकाश कोठारी , गणेश उनियाल ,

अवतार सिंह रावत , सुरेश सैनी , ऋषभ आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!