DehradunPolitics

( गदगद भाजपाई ) पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत की उपस्थिति में सभासद सहित कइयों ने ज्वाइन की बीजेपी

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
“यूके तेज” से जुड़ें
वाट्सएप्प करें 8077062107
-रजनीश सैनी 

देहरादून : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में आज गजब का उत्साह देखने को मिला जब डोईवाला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान काफी लोगों ने पार्टी का दामन थामा।

आज डोईवाला के गणपति वेडिंग पॉइंट में निर्दलीय सभासद ईश्वर सिंह रौथाण की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत रहे।

केवल सशक्तिकरण का नारा देने से नहीं चलेगा काम :–

अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पार्टी ज्वाइन करने वाले सभी व्यक्तियों का स्वागत किया।उन्होंने कहा कि बीजेपी सर्वांगीण विकास को लेकर आगे चलती है। जो कहती है वो करती है।हमने नारी सशक्तिकरण का केवल नारा नही दिया बल्कि उसे धरातल पर साकार भी किया।

उत्तराखंड में 116 रूरल ग्रोथ सेंटर चल रहे हैं।

प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने कार्यक्रम में रुद्रपुर के रूरल ग्रोथ सेंटर की महिलाओं से संवाद किया।इस सेंटर की महिलाओं ने 8 महीने में 9000000 रुपये के बिस्कुट बनाने का काम किया है।

केरल में कुटुंब नाम की संस्था से 3.5 लाख महिलायें जुडी हुई हैं।पर्यावरण संरक्षण हम सबका दायित्व है।हमने पीपल,बरगद आदि 1 लाख वृक्ष लगाने का लक्ष्य लिया है।अभी तक हम 65000 पौधे रौंप चुके हैं।भाजपा नेता कल्याण सिंह की याद में माल देवता में स्मृति वन बनाया गया है।

हम इन पौधों की जियो टैगिंग के लिए एक संस्था से बात कर रहे हैं।जिससे पौधा लगाने वाला व्यक्ति अपने घर बैठे मोबाइल फ़ोन के माध्यम से उसकी वृद्धि आदि की लाइव जानकारी ले सकेगा।

भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल ने कहा की बीजेपी एक सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी पार्टी है।

इन्होंने ज्वाइन की पार्टी :— 

पूर्व मुख्यमंत्री विधायक डोईवाला त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में नगरपालिका डोईवाला वार्ड नंबर 10 के निर्दलीय सभासद ईश्वर रौथान , जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी रामेश्वर पांडे , संगठन जिला सचिव कांग्रेस राम सिंह चौहान, स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त सुरेश कोहली ,

मास्टर वारंट ऑफिसर एयर फोर्स रिटायर्ड सुरेंद्र सिंह रावत , सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य कृष्ण चंद्र शुक्ल , सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य चैन सिंह बुटोला ,

राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त मदन सिंह बिष्ट, पूर्व सैनिक सुशील कुमार क्षेत्री, ललित क्षेत्री ,रवि चौहान, यशपाल चौहान उपेंद्र सिंह नेगी गिरीश देवशाली बर्फ सिंह रावत बीरबल सिंह कुमाऊं हरपाल सिंह नेगी वंशज गोयल लक्ष्मण सिंह नेगी राजवीर सिंह रावत आदि सैकड़ों लोगों ने सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल एवं कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री मनवर नेगी एवं पंकज शर्मा ने किया ।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ,देहरादून नगर निगम के महापौर सुनील उनियाल गामा ,विधानसभा संयोजक बृज भूषण गैरोला ,पूर्व राज्य मंत्री करण वोहरा ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव सैनी ,जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, जिला महामंत्री महिला मोर्चा ममता नयाल, मंडल उपाध्यक्ष वेद प्रकाश कंडवाल ,मीडिया प्रभारी सुरेश सैनी ,

माजरी मंडल अध्यक्ष राजकुमार ,जिला उपाध्यक्ष विक्रम नेगी ,सभासद राजेश भट्ट, सभासद प्रदीप नेगी,सभासद हिमांशु राणा, राकेश डोभाल ,सभासद संदीप नेगी ,कुसुम सिद्धू ,पूनम चौधरी ,आशा सेमवाल, मंगल हटवाल ,अवतार सिंह सैनी, मुकेश पंवार,डॉ. बलजीत सिंह सोढ़ी,दीपेंदर चौहान,निशांत मिश्रा

गुड्डू मिश्रा ,जेपी गैरोला, शशी नेगी, चंदन जायसवाल ,स्वीटी पवार, विनीत मनवाल ,नितिन बड़थ्वाल ,सत्येंद्र चौधरी ,आशीष कुमार, पंकज बहुगुणा ,वर्षा वर्मा, उषा कोठारी,अल्पना प्रजापति सुंदर लोधी, संपूर्णानंद ध्यानी ,कुंवर सिंह सजवान, राजेंद्र बिष्ट ,सुखदेव चौहान ,आनंद पवार, दिगंबर नेगी, नवीन जोशी, गणेश उनियाल, देवेंद्र राणा, सोनू गोयल ,प्रदीप कन्याल आदि भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!