pinko казино
Dehradun

साप्ताहिक बंदी में अंग्रेजी व देशी शराब ठेके खोलने का महिला नेत्री ने किया विरोध

वेब पत्रकारिता का विश्वसनीय नाम
“यूके तेज” से जुड़ें,
वाट्सएप करें 8077062107

( PRIYANKA SAINI )

देहरादून : डोईवाला के साप्ताहिक बाजार बंदी के दौरान अंग्रेजी और देशी शराब के ठेके खोले जाने का कांग्रेस नेत्री ने विरोध करते हुए

उप जिला अधिकारी डोईवाला को उचित कार्रवाई के लिए ज्ञापन दिया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य मधु थापा ने आज डोईवाला के एसडीएम लक्ष्मी राज चौहान को ज्ञापन प्रेषित करते हुए कहा है कि

न केवल साप्ताहिक बाजार बंदी के दौरान यह दोनों शराब के ठेके खोले जा रहे हैं

बल्कि निर्धारित दाम से अधिक मूल्य पर शराब की बिक्री की जा रही है।

अब तक पूर्व में शिकायत होने पर भी शासन-प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

श्रीमती मधु थापा ने उप-जिला अधिकारी से मामले का संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
пинап