
सटीक और विश्वसनीय न्यूज़ के लिए
“यूके तेज” से जुड़ें,
व्हाट्सएप्प करें 8077062107
देहरादून :भारतीय जनता पार्टी की डोईवाला मंडल नगर इकाई के द्वारा
पार्टी के विभिन्न मोर्चों में नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया।
मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल ने दिया सारगर्भित और जोशीला संबोधन :–
भानियावाला के एक रेस्त्रां में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुये
डोईवाला के मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल ने अपने संबोधन से
नये पदाधिकारियों में जोश और ऊर्जा का संचार करते हुए कहा
कि,भुट्टे खाना और पकोड़े तलना नही बल्कि विकास,विकास और विकास ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की कार्यशैली का मूलमंत्र था,है और रहेगा ।
त्रिवेंद्र सिंह रावत का ‘विजन और मिशन’ दूरगामी सोच का है।
अपने भगीरथ प्रयासों से वो कॉस्ट गार्ड भर्ती सेंटर ला पाये हैं।
सिपेट जैसे राष्ट्रीय महत्व के संस्थान का लाभ ने केवल विद्यार्थियों को बल्कि स्थानीय जनता के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण होगा।
श्री कंडवाल ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्त्ता होना ही अपने आप में गर्व की बात है।
पंडित दीन दयाल उपाध्याय से लेकर प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी तक राष्ट्रवाद ही पार्टी की विचारधारा का मूल रहा है।
जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत ने कहा कि हम सब के लिए गौरव का विषय है कि हम देश के ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व के सबसे बड़े संगठन के सदस्य हैं।
भाजपा नेता नरेंद्र सिंह नेगी व जिला उपाध्यक्ष विक्रम नेगी ने कहा कि त्रिवेंद्र सरकार के विकास कार्यों के दम पर 2022 में उत्तराखंड की जनता पुनः भारतीय जनता पार्टी को राज्य की सेवा करने का अवसर प्रदान करेगी।
इनको किया गया सम्मानित :—-
नवनियुक्त युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप नेगी प्रदेश युवा मोर्चा संयोजक संजय चमोली, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह पाल, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष सुशील जायसवाल,
ओंकार सिंह ने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद देते हुए पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से कार्य कर संगठन के विचारों और सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष उधम सिंह सोलंकी, अवतार सिंह, संदीप नेगी, दीपक नेगी, रोहित क्षेत्री, अनूप सोलंकी, वेद प्रकाश कंडवाल, ममता नयाल अनीता गुरुंग,
अनीता अग्रवाल ,आशा सेमवाल, पूनम चौधरी, राममूर्ति, पूनम तोमर, कृष्णा तरियाल, सुंदर लोधी, विनीत मनवाल,
नितिन बर्थ्वाल, आशीष शर्मा, उमाकांत बहुगुणा,अमित कुमार सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।