DehradunHealthUttarakhand

(कोरोना अपडेट) उत्तराखंड में आज 143 कोरोना पॉजिटिव

सटीक,विश्वसनीय और निष्पक्ष न्यूज़ के लिए
रजनीश सैनी द्वारा संचालित न्यूज़ वेब चैनल
‘यूके तेज़’ से जुड़ें व्हाट्सएप्प करें 8077062107

देहरादून : उत्तराखंड सरकार द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में

आज रात 8 बजे तक प्रदेश में

143 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि की गयी है।

जिसके बाद सूबे में कुल कोरोना संक्रमितों की

संख्या अब बढ़कर 6104 हो गयी है।

राज्य में कुल एक्टिव केस 2437 हैं।

आज राज्य में सर्वाधिक मामले उधम सिंह नगर से हैं।

यहां आज 51 कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं।

राज्य की राजधानी देहरादून में 46 संक्रमित पाये गए हैं।

हरिद्वार से 26,नैनीताल से 5,

उत्तरकाशी से 5,अल्मोड़ा से 3,

पौड़ी से 3,टिहरी से 1,चमोली से 1

और रुद्रप्रयाग से 1 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

इलाज के बाद अब तक राज्य में कोरोना के 3566 मरीज ठीक हो चुके हैं

जिनमें से आज 71 मरीज ठीक हुए हैं।

राज्य में कोरोना संक्रमितों की डबलिंग रेट 22.45 दिन है।

जबकि रिकवरी रेट 58.42 % है।

कोरोना से जुड़े मामलों में अब तक प्रदेश में 63 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button
investvostok.ru