pinko казино
DehradunEnvironmentUttarakhand

वृक्षारोपण का महा अभियान,BSF देश भर में लगायेगा 10 लाख पौधे : कमांडेंट राजकुमार नेगी

सटीक,विश्वसनीय और निष्पक्ष न्यूज़ के लिए
रजनीश सैनी द्वारा संचालित न्यूज़ वेब चैनल
‘यूके तेज़’ से जुड़ें व्हाट्सएप्प करें 8077062107

देहरादून : पर्यावरण की बेहतरी को बॉर्डर सिक्योरिटी फाॅर्स (BSF)

देश भर में दस लाख पौधे लगाने के महा अभियान में जुटी है।

इस अभियान को दो चरणों में अंजाम दिया जा रहा है।

लगभग 71 % वन से आच्छादित देश का ऑक्सीजन टैंक

कहे जाने वाला उत्तराखंड भी इस मुहीम का हिस्सा है।

देहरादून के डोईवाला स्थित बीएसएफ इंस्टिट्यूट ऑफ़ एडवेंचर एंड एडवांस ट्रेनिंग

कैंपस मे कमांडेंट राजकुमार नेगी की अगुवाई में वृक्षारोपण किया जा रहा है।

कमांडेंट राजकुमार नेगी ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण

और संवर्धन हम सबका मौलिक दायित्व है।

बीएसएफ इस महाअभियान के माध्यम से

देश भर में 10 लाख वृक्षारोपण करने जा रही है।

देहरादून के डोईवाला स्थित कैंपस में वृक्षारोपण करते बीएसएफ अधिकारी और जवान

यह वृक्षारोपण भारत सरकार गृह मंत्रालय के दिशा निर्देशानुसार जुलाई माह मे होना है।

यह अभियान दो फेज मे किया जा रहा है पहला

1 जुलाई से 15 जुलाई दूसरा 16 जुलाई से 31 जुलाई।

आज हम यहां अपने कैंपस में मुख्य रूप से आम, बरगद,आंवला ,

अर्जुन ,नीम, शीशम, गुलमोहर आदि के पौधों को लगा रहे हैं।

बीएसएफ की ओर से सुनील सोलंकी,टू आई सी,एन भाटी,उप कमांडेंट,दिनेश चौहान,

उप कमांडेंट प्रमोद जोशी,उप कमांडे,मनोज सुंदरियाल,अरुण रतूड़ी ,सहायक कमांडेंट और जवान शामिल थे।

ये भी रहे शामिल :—

बी एस एफ के साथ देहरादून के दून नेचर एसोसिएशन और इको ग्रुप

ने भी वृक्षारोपण लगाने मे सहयोग दिया जिसमे ग्रुप की तरफ से भारत शर्मा ,

आशीष गर्ग,संजय भार्गव ,राकेश जुयाल,अनिल शर्मा भी शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
пинап