Dehradun

डीएम ने बदला ‘साप्ताहिक बाजार बंदी’ का आदेश,डोईवाला के व्यापरियों ने किया CM और OSD धीरेन्द्र पंवार का धन्यवाद

सटीक,विश्वसनीय और निष्पक्ष न्यूज़ के लिए
रजनीश सैनी द्वारा संचालित न्यूज़ वेब चैनल
‘यूके तेज़’ से जुड़ें व्हाट्सएप्प करें 8077062107

देहरादून : जिलाधिकारी देहरादून ने व्यापारियों की मांग को देखते हुए

साप्ताहिक बाजार बंदी के आदेश में आंशिक परिवर्तन किया है।

गौरतलब है कि डोईवाला और देहरादून के बाजार

पहले प्रत्येक रविवार को एक साथ बंद होने से खासतौर पर

डोईवाला के व्यापारियों को थोक का सामान खरीदने के लिए दिक्कत आ रही थी।

डोईवाला के इन व्यापारियों ने मुख्यमंत्री तक पहुंचायी थी अपनी आवाज :—
Trivendra Singh Rawat,Chief Minister

डोईवाला के युवा व्यापारी मनीष नारंग,आशीष सिंघल,

सुरजीत सिंह,गौरव मल्होत्रा,सत्य प्रकाश,

अमनदीप सिंह,ज्ञानचंद गुप्ता,छवि आनंद,

Dhirendra Singh Panwar,OSD to CM

जगदीप सिंह ने व्यापारियों की

साप्ताहिक बाजार बंदी को रविवार की बजाय बुधवार को करने की मांग की थी।

अपनी मांग पूरी होने पर डोईवाला के व्यापारियों ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

और विशेष कार्याधिकारी धीरेन्द्र सिंह पंवार का धन्यवाद किया है।

अब बुधवार को होगी डोईवाला में साप्ताहिक बाजार बंदी :—-

जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष श्रीवास्तव के द्वारा साप्ताहिक बाजार बंदी को लेकर आंशिक परिवर्तन किया गया है।

डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत रविवार के स्थान पर बुधवार को तथा

सहसपुर एवं सेलाकुई में शनिवार के स्थान पर बुधवार को साप्ताहिक बन्दी रहेगी,

शेष अन्य स्थानों पर पूर्व आदेशों के अनुसार ही साप्ताहिक बन्दी रहेगी।

निर्धारित साप्ताहिक बन्दी दिवसों में सम्बन्धित स्थानीय बाजार एवं उसमें अवस्थित सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान पूर्णतः बन्द रहेंगे

तथा केवल आवश्यक सेवाएं यथा दवाओं की दुकानें, फल सब्जी की दुकानें, पैट्रोल पम्प एवं गैस एजेंसियां, डेयरी, टिफिन सर्विस,

बैकरी, मिठाई की दुकानें, मीट-मछली की दुकानें( जिनके पास वैध लाईसेंस हों), बेकरी ही प्रातः 07 बजे से रात्रि 8 बजे तक संचालित हो सकेंगी।

साप्ताहिक बन्दी दिवस में वाहनों के आवागमन में छूट रहेगी। इस दौरान निर्माण कार्य, औद्योगिक ईकाइयों से सम्बन्धित गतिविधियां संचालित हो सकेंगी

तथा प्रातः कालीन माॅर्निंग वाॅक पर यह प्रतिबन्ध लागू नही होगा।

Related Articles

Back to top button