pinko казино
DehradunExclusivePolitics

डोईवाला विधानसभा के भाजपा घोषणा-पत्र को जांचने धारकोट पहुंचे कांग्रेसी नेता मोहित उनियाल

सटीक,विश्वसनीय और निष्पक्ष न्यूज़ के लिये
रजनीश सैनी द्वारा संचालित न्यूज़ वेब चैनल
“यूके तेज” से जुड़ें 8077062107

देहरादून : राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल

बीजेपी के डोईवाला विधान सभा के चुनावी घोषणा-पत्र की जमीनी हकीकत को टटोलने

लडवाकोट ग्राम सभा पहुंचे।

मीडिया को जानकारी देते हुए मोहित उनियाल ने बताया कि

डोईवाला मुख्यमंत्री की विधान सभा है जिसे एक आदर्श विधानसभा के रूप में पुरे प्रदेश में पहचाना जाना चाहिए।

चुनाव से पूर्व भारतीय जनता पार्टी के द्वारा डोईवाला विधानसभा के लिए जारी किये गए घोषणा-पत्र (विकास दृष्टि-पत्र) के बिंदु संख्या 6 में

“धारकोट से लड़वाकोट-हल्द्वाडी मोटर मार्ग निर्माण” की बात कही गयी है।

बीजेपी द्वारा चुनाव जीतने के तीन साल बाद आज जब मैं यहां पहुंचा तो पाया कि इस मोटर मार्ग का निर्माण अभी तक नही किया गया है।

धारकोट से लड़वाकोट व हलद्वाडी मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त व कच्चा होने के कारण ग्रामीणों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है ।

मोटर मार्ग पक्का न होने से हर समय दुर्घटना का डर बना रहता है ।ग्रामीणों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में नाकों चने चबाने पड़ते हैं।

अखबार तक यहां के लोगों तक नही पहुंच पाता है।

एक जिम्मेदार विपक्ष के नाते हम मुख्यमंत्री से अनुरोध करते हैं कि वो इस मोटर-मार्ग को जल्द से जल्द बनवाने का आदेश दें,जिससे यहां के निवासियों को विकास की किरण नसीब हो सके।

Related Articles

Back to top button
пинап