pinko казино
DehradunHealthUttarakhand

(अभी-अभी) 44 नये कोरोना संक्रमित,1043 उत्तराखंड में कुल संक्रमित

सटीक,निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ के लिए
रजनीश सैनी द्वारा संचालित न्यूज़ वेब चैनल
“यूके तेज” से जुड़ें 8077062107

देहरादून :(आज दोपहर 2 बजे के स्टेट हेल्थ बुलेटिन में 41 नए संक्रमितों के बाद)

रात 8 बजे के बुलेटिन में 44 नये व्यक्तियों के सैंपल Covid-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाये गए हैं।

ताजा आंकड़ों के अनुसार अब उत्तराखंड में कोरोना वायरस

इन्फेक्शन की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 1043 बढ़कर हो गयी है।

आज एक दिन में (41+44 =) 85 कुल नये मामले सामने आये हैं। 

आज 11 देहरादून,नैनीताल 22 ,पौड़ी 3 ,टिहरी 3,रुद्रप्रयाग 2 ,चमोली 3 मामले सामने आये हैं। 

आज सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि

उत्तराखण्ड में लगभग एक चौथाई कोरोना संक्रमित व्यक्ति ठीक हो चुके हैं।

कुल 07 मृत्यु हुई है। ये सभी किसी न किसी गम्भीर बीमारी से ग्रस्त थे।

कोविड संक्रमित की मृत्यु दर का राष्ट्रीय औसत लगभग 2.83 प्रतिशत है जबकि उत्तराखण्ड में यह 1 प्रतिशत से कम है।

डबलिंग रेट में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। हमारे यहां सेम्पल के पाॅजिटिव होने की दर भी राष्ट्रीय औसत से कम है।
रेड जोन से दूसरे स्थान पर जाने के लिए परमिट भी लेना होगा।

लगभग 95 प्रतिशत मामलों में किसी तरह के लक्षण नहीं होते या बहुत ही कम लक्षण होते हैं।

अधिकांश मामलों की ट्रेवल हिस्ट्री रही है। स्वतः प्रसार जैसी स्थिति नहीं है।

Related Articles

Back to top button
пинап