pinko казино
DehradunExclusiveHealthUttarakhand

(अभी-अभी) 105 नये कोरोना संक्रमित,कुल 907 हुये उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव

सटीक,निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ के लिए
रजनीश सैनी द्वारा संचालित न्यूज़ वेब चैनल
“यूके तेज” से जुड़ें 8077062107

देहरादून : उत्तराखंड राज्य में आज कोरोना वायरस के संक्रमण की

चपेट में आने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या बढ़कर अब 907 हो गयी है।

रात 8 बजे के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार (दोपहर 53 नए मरीज के बाद)

अब 105 नये कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिले हैं

(यानि आज एक दिन में 53+105 =158 कुल नए संक्रमित व्यक्ति पाए गये हैं)।

24 कोरोना संक्रमित सूबे की राजधानी देहरादून से हैं।

देहरादून में 24 नए संक्रमितों में से 22 दिल्ली से लौटे प्रवासी के सम्पर्क में आये व्यक्ति हैं

जिसका सैंपल टेस्ट देहरादून की एक प्राइवेट लैब से आया है।

(यह सतपाल महाराज परिवार से संबंधित आंकड़ा हो सकता है। )

इसके अलावा 2 अन्य दिल्ली से लौटे प्रवासी हैं।

सर्वाधिक मामले दोपहर बाद नैनीताल से आये

यहां 31 संक्रमित व्यक्तियों में से मुंबई और पुणे से लौटने वाले प्रवासी हैं। हरिद्वार से 2,टिहरी से 3,

अल्मोड़ा 18,चम्पावत 4,

उत्तरकाशी 1,उधम सिंह नगर 20

और चमोली से 2 हैं। उधम सिंह नगर के 5 कैदी भी हैं कोरोना संक्रमित :—

आज उधम सिंह नगर में दोपहर बाद पाये गए कुल 20 मरीजों में से 5 कैदी हैं जिनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नही है।

5 मुंबई/महाराष्ट्र से ,1 प्रयागराज,उत्तर-प्रदेश,1 चेन्नई,

2 होशंगाबाद,मध्य प्रदेश,2 बिहार,2 बैंगलोर,

1 हिमाचल प्रदेश का प्रवासी है

जबकि 1 अन्य पूर्व में पॉजिटिव आये व्यक्ति के सम्पर्क का व्यक्ति है। 

Related Articles

Back to top button
пинап