ExclusiveHealthUttarakhand

ब्रेकिंग न्यूज़ :आज आया कोरोना का तीसरा मामला,सूबे में हुए अब कुल 72 मरीज

निष्पक्ष,विश्वसनीय न्यूज़ के लिए रजनीश सैनी
द्वारा संचालित न्यूज़ वेब चैनल
“यूके तेज” से जुड़ें 8077062107

देहरादून : आज दोपहर में एक महिला का देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस और

अल्मोड़ा जिले से एक व्यक्ति पॉजिटिव मिलने के बाद

देर शाम एक अन्य मरीज सामने आया है।

सूत्रों के अनुसार यह व्यक्ति जमाती बताया जा रहा है। 

कुछ दिन पहले अमरावती,महाराष्ट्र से उत्तराखंड लौटे थे करीब 14 जमाती। 

बनभूलपुरा के होटल हनीफ में क्वारंटाइन किये गए हैं सभी जमाती।

कईं अन्य जमातियों के सैंपल लिये गए हैं जिनकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड पहुंचे

एक प्रवासी का covid-19 का सैंपल पॉजिटिव पाया गया है।

यह मामला नैनीताल जनपद में मिला है। 

ट्रैवल हिस्ट्री के अनुसार यह व्यक्ति अमरावती से उत्तराखंड पहुंचा है।

अब तक कोरोना के 47 मरीज ठीक हो चुके हैं।

इनमें से 1 मरीज आज ठीक हुआ है।

अब राज्य में कोरोना के 24 एक्टिव मामले हैं,जो उपचाररत हैं।

Related Articles

Back to top button