(वीडियो देखें) तबलीगी जमात पर उत्तराखंड में पुलिस कार्यवाही ब्यौरा :अशोक कुमार,डीजी लॉ एंड ऑर्डर

सटीक,विश्वसनीय,निष्पक्ष न्यूज़ के लिए रजनीश सैनी
द्वारा संचालित न्यूज़ वेब चैनल “यूके तेज”
से जुड़ने के लिए वाट्सएप्प करें 8077062107
देहरादून :उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के मीडिया सेल ने आज उत्तराखंड में तबलीगी जमात को लेकर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही की जानकारी पत्रकारों को मुहैय्या करायी है।
महानिदेशक अपराध,कानून एवं व्यवस्था अशोक कुमार ने एक जानकारी दी है कि,”तबलीगी जमात,निजामुद्दीन,दिल्ली शामिल होने गए बहोत से लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।
आप वीडियो देखियेगा:—
हमने इसे गंभीरता से लेते हुए एक डाटा इकठ्ठा किया।
उत्तराखंड तबलीगी जमात में इतने आये बाहर से :—-
1 मार्च 2020 के बाद तबलीगी जमातों में शामिल होने बाहर से 325 लोग उत्तराखंड आये।
इनमें से 9 वापस चले गये।
इनको चिन्हित करके 260 लोगों को इंस्टीटूशनल क्वारंटाइन किया है और 56 लोगों को होम क्वारंटाइन किया हैं
(इन्हें भी जल्दी इंस्टीटूशनल क्वारंटाइन किया जा रहा है)।
उत्तराखंड से तबलीगी जमात में इतने गये बाहर :—-
1 मार्च 2020 के बाद उत्तराखंड से तबलीगी जमात में शामिल होने 383 लोग बाहर गये।
इनमें से अभी तक 26 लोग वापस नही आये।
बाकि लोगों में से 285 लोगों को इंस्टीटूशनल क्वारंटाइन तथा 72 को होम क्वारंटाइन किया गया है
(इन्हें भी जल्दी इंस्टीटूशनल क्वारंटाइन किया जा रहा है)।
इनके अतिरिक्त देहरादून में आज 7 लोग बेहट जमात से जंगल के रास्ते वापस लौटते हुए पकडे गए हैं।
अशोक कुमार (DG L/O) ने की अपील :—
अशोक कुमार ने तबलीगी जमात में शामिल होने वालों से कहा है कि वो कृपा करके स्वयं ही प्रशासन के सामने आ जाएं।
ऐसे में उनके विरुद्ध FIR दर्ज नही होगी बल्कि उनकी सहायता की जायेगी।
मेडिकल हेल्प,क्वारंटाइन किया जायेगा।
ये उनकी खुद की सुरक्षा और उनके परिवार की सुरक्षा के लिए जरुरी है। छुपाकर वो खुद को धोखा दे रहे हैं।
अगर हमने इनको चोरी-छिपे आते ढूंढा तो हम इनके खिलाफ FIR जरूर दर्ज करेंगें।
श्री अशोक कुमार ने कहा कि ये हमारे लिए एक चुनौती जरूर है लेकिन हमने इसके लिए कमर कस ली है।
किसी भी हालत में एक भी आदमी को नही छोड़ेंगें।