pinko казино
CrimeDehradunExclusiveUttarakhand

(LIVE CCTV) नुन्नावाला में चेन लूटेरे गिरोह की पंजाब की महिला पकड़ी,डोईवाला की महिला की सोने की चेन उड़ाने की कोशिश

“यूके तेज़” न्यूज़ ग्रुप से जुड़ने के लिये व्हाट्सएप्प मैसेज करें

रजनीश सैनी 80770-62107

देहरादून : नुन्नावाला स्थित एक धार्मिक स्थल पर गले से सोने की चेन लूटने के एक गिरोह की सक्रीय महिला सदस्य जनता ने पकड़ ली है।

जनता के सामने आरोपी महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

चेन लूटेरे गिरोह की आरोपी महिला सदस्य जस्सी

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमावस्या के पर्व पर डोईवाला के नुन्नावाला स्थित एक धार्मिक स्थल पर

हर बार लगभग 10,000 से 12,000 की श्रद्धालुओं की भीड़ होती है।

जिस मौके का फायदा उठाकर हर बार 2 से 3 सोने की चेन चोरी की घटनाएं आम हो गयी हैं।

आप विडियो देखियेगा :——

डोईवाला रेलवे रोड़ की महिला की सोने की चेन पर किया हाथ साफ :—-

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रेलवे रोड़,डोईवाला की एक श्रद्धालू महिला महेंद्र कौर पत्नी तेजेंदर कौर

जब नुन्नावाला के धार्मिक स्थल गयी तो इस गिरोह की एक महिला ने बड़ी चालाकी से

पलक झपकते ही अपने हाथ में पकडे छोटे से कटर से सोने की चेन काट दी

और वह भीड़ के पीछे की तरफ चली गयी

जबकि पकड़ में आयी गिरोह की आरोपी महिला वहीं खड़ी रही।

लेकिन जब तक आरोपी महिला जस्सी चेन को अपने कब्जे में लेती उसके आस-पास की महिलाओं ने हंगामा कर दिया।

जिसके बाद इस गिरोह के अन्य साथी भीड़ का फायदा उठाकर मौके से गायब हो गये।

सीसीटीवी ने की मदद :—

इस सोने की चेन चोरी गिरोह की सारी गतिविधियां धार्मिक स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गयी है।

जिसे देखकर महिला ने अपना सारा राज उगल दिया।

चेन चोर गिरोह की आरोपी महिला ने अपना नाम जस्सी उम्र 40 वर्ष पत्नी दर्शन लाल निवासिनी पटियाला पंजाब बताया।

इस महिला ने बताया की उसके साथ 1 पुरुष और 3 अन्य महिला सहित कुल पांच लोगों का गिरोह काम करता है।

डोईवाला पुलिस को जब इस चेन लूटेरे गिरोह की महिला के पकडे जाने की सूचना दी गयी

तो उसने इसमें कोई दिलचस्पी नही दिखायी

और कहा कि कोई लिखित तहरीर आने के बाद ही कोई कार्यवाही की जाएगी।

फिलहाल पीड़ित महिला महेंद्र कौर पत्नी तेजेन्द्र सिंह निवासी रेलवे रोड़ डोईवाला के द्वारा पुलिस कोतवाली डोईवाला में लिखित रिपोर्ट दे दी गयी है।

Related Articles

Back to top button
пинап