pinko казино
Dehradun

दीपक भट्ट बने भोगपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष,राहुल राणा सचिव

सटीक,विश्वसनीय और निष्पक्ष न्यूज़ के लिए
रजनीश सैनी द्वारा संचालित न्यूज़ वेब चैनल
‘यूके तेज़’ से जुड़ें व्हाट्सएप्प करें 8077062107

देहरादून : रानीपोखरी-भोगपुर क्षेत्र के व्यापारियों ने सरकार की गाइड लाइन के अनुसार

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए स्थानीय व्यापारियों की बैठक आयोजित की।

रानीपोखरी व्यापार मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई

जिसमें व्यापारियों के हितों की रक्षा और

व्यापारियों के कल्याण सहित कईं मुद्दों पर चर्चा की गयी।

अध्यक्ष अरुण शर्मा ने कहा कि एकता में ही शक्ति है।

इसलिए व्यापरियों को एकजुट होकर एक बेहतर समाज के

निर्माण में अपनी रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

आपसी विचार-विमर्श के बाद व्यापार मण्डल व संचालन समिति का गठन हुआ।

बैठक में अध्यक्ष पद के लिए मेहर सिंह ने दीपक कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा

जिसका सभी व्यापारियों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया।

वहीं मनोज रावत को उपाध्यक्ष,राहुल राणा को सचिव,

जतिन चुंग को कोषाध्यक्ष,आशीष मनवाल को ऑडिटर चुना गया।

व्यापार मंडल में कार्यकारणी सदस्यों में विजय रावत,

नरेश पुण्डीर,एहसान अली,

आबिद अली,मेहर सिंह,राजेन्द्र सिंह नकोटी,संजय रस्तोगी,

विकास गुप्ता,वरुण ठाकुर,को रखा गया है।

विशेष आमंत्रित सदस्यों में सर्वश्री अरुण शर्मा,

संजय नेगी (प्रधान भोगपुर)दीपक चंद,

सतीश सेमवाल, प्रतिनिधिजिला पंचायत सदस्य,

संरक्षक नितिन रावत,मीडिया प्रभारी मुख्यमंत्री।

न्याय पंचायत रानीपोखरी प्रधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष पुष्पराज बहुगुणा ने

भोगपुर व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों को को बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button
пинап