pinko казино
DehradunExclusiveUttarakhand

(वीडियो देखें)दुधली निवासी BSF इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

देश के सर्वश्रेष्ठ न्यूज़ चैनल “आज तक” से
प्रशिक्षित रजनीश सैनी द्वारा संचालित न्यूज़ वेब चैनल
“यूके तेज़” से जुड़ें 8077062107

देहरादून :डोईवाला के दुधली गांव निवासी और बॉर्डर सिक्योरिटी फाॅर्स में सेवारत रविंद्र कुमार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गयी।

उनका कल रात्रि निधन हो गया था।

सोशल एक्टिविस्ट अजय कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविंद्र कुमार गुजरात में BSF में इंस्पेक्टर टेक के पद पर तैनात थे।

वह लम्बे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

उपचार के लिए उन्हें गुजरात से हायर सेंटर के लिए दिल्ली रेफेर किया गया था।

6 मार्च 2020 को एम्स के ICU बेड न मिलने पर उन्हें सफदरजंग अस्पताल में ले जाया जा रहा था

पर अचानक तबियत ज्यादा बिगड़ने पर पार्क हॉस्पिटल आर के पुरम ले जाया गया

जहाँ सेना की मदद से उन्हें आईसीयू में एडमिट किया गया।

उपचार के दौरान ही 9 मार्च को रात्रि 2:30 पर उनका स्वर्गवास हो गया।

मूल रूप से पौढ़ी गढ़वाल के सँगलाकोटी सतपुली के भेड़गांव के निवासी थे।

वह अपने पीछे पत्नी,एक बेटाऔर एक बेटी छोड़ गए।

आज उनके दुधली स्थित आवास पर सेना द्वारा पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेट कर लाया गया।

ग्रामीणों और परिजनों के अंतिम दर्शन के बाद उनके पार्थिव शरीर को हरिद्वार के खड़खड़ी स्थित मोक्षधाम ले जाया गया।

जहां सैनिक सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गयी।

Related Articles

Back to top button
пинап