CrimeDehradun

एक्सक्लूसिव वीडियो : मिल रोड स्टेट बैंक एटीएम से भाग रहे जालसाजों का फिल्मी स्टाइल में पीछा

आप ऊपर वीडियो देखिएगा :—–

आपको फुल स्क्रीन में वीडियो अधिक साफ़ दिखाई देगा। 

देहरादून : आज सुबह डोईवाला की शुगर मिल रोड पर फ़िल्मी सीन क्रिएट हो गया जब एक स्थानीय युवक ने एटीएम कार्ड बदलकर फ्रॉड करने वाले दो जालसाजों का सड़क पर पीछा किया।

क्या हुआ और कैसे हुआ ?

आज सुबह लगभग 9:25 पर एक स्थानीय युवक शुगर मिल रोड पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के एटीएम से रुपये निकालने के लिए अंदर प्रवेश करता है तभी दो जालसाज उसके पीछे खड़े होकर उसका पासवर्ड पढ़ लेते हैं।

इसके बाद वो जालसाज झांसा देकर स्थानीय युवक का एटीएम कार्ड बदलने का प्रयास करते हैं लेकिन स्थानीय युवक उनके इरादे भांप जाता है।

बात बनती न देख जालसाज उसके हाथ से एटीएम कार्ड छीनने का प्रयास करते हैं लेकिन वो आसानी से कार्ड नही देता।

जालसाज छीनाझपटी करने के बाद तेजी से एटीएम से बाहर निकलकर शुगर मिल रोड पर डोईवाला चौक की ओर दौड़ लगाना शुरू कर देते हैं।

जालसाज इतनी तेजी से भागे की उनमें से एक का जूता गोयल बुक डिपो के नजदीक गिर गया।

जालसाजों का तीसरा साथी पहले से स्टार्ट हरियाणा नंबर की सफ़ेद रंग की हौंडा अमेज़ कार में तैयार होता है।

जैसे ही दोनों जालसाज कार में बैठते हैं स्थानीय युवक पीछे से उनकी कार पर लपक जाता है,जिस पर जालसाज कार को स्पीड में आड़ी-तिरछी दौड़ा देते हैं जिससे स्थानीय युवक हवा में कलाबाजी खाता हुआ छाया फोटो स्टूडियो के सामने की गणपति गिफ्ट हाउस दुकान के सामने गिर पड़ता है।

जालसाज तेजी के साथ कार दौड़ाते हुए फुर्र हो जाते हैं।

इस घटना में स्थानीय युवक को कुछ चोटें आयी हैं। 

इस मामले में अभी डोईवाला कोतवाली में कोई तहरीर नही दी गयी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!